ये 15 घरेलू तरीके तुरंत देंगे पेट साफ न होने की समस्या का समाधान

ये 15 घरेलू तरीके तुरंत देंगे पेट साफ न होने की समस्या का समाधान

सेहतराग टीम

शरीर स्वस्थ्य रहे तो सब काम बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में लोग अपने शरीर को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए तरह-तरह का उपाय करते हैं। वहीं उसके बावजूद भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। उन्हीं में एक समस्या है पेट साफ ना होना। अगर पेट साफ ना हो तो दिनभर सब बेकार लगता है। वहीं कई लोगों से सुनने को मिलता है कि अगर सुबह उन्हें एक कम चाय मिल जाए तो उनका पेट साफ हो जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है खाली पेट चाय पीना आपके लिए एक और मुसीबत खड़ी कर सकती है।

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी होगी जो पेट में दर्द का कारण भी बन सकती है। ऐसे में कई लोग चाय पीने के अलावा कई दवाइयों का भी इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका पेट साफ हो जाए। अगर आप भी पेट साफ न होने और प्रेशर न बनने से परेशान हैं तो आज हम आपको 15 घरेलू नुस्खे बताएंगे। इन नुस्खों का न तो कोई साइड इफेक्ट होगा और पेट भी साफ हो जाएगा। जानिए पेट साफ करने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में... 

पेट को साफ करने के 15 घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Instant Clean Your Stomach in Hindi):

  • अदरक के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह उठते ही और सोने से पहले पीएं। रोजाना ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
  • अलसी के बीज का पाउडर बना लें। इसे एक गिलास गर्म पानी में या फिर एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं। 
  • एलोवेरा का जूस भी पेट साफ करने में कारगर है। पौधे से फ्रेश एलोवेरा का गूदा निकालकर उसे जार में डालें। इसमें थोड़ा पानी डालें और मिक्सी को चला दें। इसे रोजाना सबुह खाली पेट पीने से आपको फायदा होगा।
  • दो चम्मच शहद, दो चम्मच सेब का सिरके को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीएं। इससे पेट साफ हो जाएगा।
  • गुनगुने पानी में सेब का का सिरका एक चम्मच मिलाकर सोने से पहले पीएं। ऐसा करने से सुबह उठते ही पेट साफ हो जाएगा।
  • सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। इसे सुबह और रात में सोने से पहले पीएंगे तो इससे आपका पेट साफ न होने वाली दिक्कत खत्म हो जाएगी।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक डालें। इस पानी को रोजाना सुबह उठते ही पीएं। इसके बाद दो-तीन मिनट टहलें। कुछ देर बाद ही आपको प्रेशर फील होगा।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे रोजाना खाली पेट पीने से पेट साफ हो जाएगा।
  • आधा चम्मच अरंडी के तेल को नींबू के रस के साथ मिला लें। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट खा लें। करीब 20 मिनट बाद गर्म पानी पीएं। इससे आपको फायदा होगा।
  • एक चम्मच अजवायन पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर और एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं। इसे खाली पेट खाने से पेट साफ हो जाएगा।
  • एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पीने से फायदा होगा। 
  • तुलसी के तीन-चार पत्ते, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर खा लें। इसके बाद गुनगुना पानी पी लें। इससे आपको फायदा होगा।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हींग का पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पीएं। इससे आपको फायदा होगा।
  • नारियल पानी भी पेट साफ करने में कारगर है। सुबह उठते ही खाली पेट इसे पीने से फायदा होगा। 
  • एक गिलास पानी में आधे चम्मच से कम मेथी दाना डालकर कुछ देर के लिए रख दें। सोने से पहले पी लें। इससे आपको फायदा होगा।

 

इसे भी पढ़ें-

अगर आपको भूख नहीं लगती है तो आजमाएं ये तरीका, तुरंत दिखेगा असर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।